IQNA

न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री: हम अज़ान का सीधा प्रसारण करेंगे

14:45 - March 20, 2019
समाचार आईडी: 3473420
अंतर्राष्ट्रीय समूह -न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री ने मुसलमानों के लिए अपने देश की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, न्यूजीलैंड मीडिया शुक्रवार को अज़ान लाइव प्रसारित करेगा।
कतर, अल जज़ीरा, न्यूज नेटवर्क के हवाले से IQNA की रिपोर्ट,न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा एल्डर्न ने आज सुबह (बुधवार) ज़ोर दिया कि इस देश की सरकार मस्जिदों में मुस्लिमों के लिए सुरक्षित माहौल देने की कोशिश कर रही है।
अल जज़ीरा के साथ एक साक्षात्कार में, एरडर्न ने जोर देकर कहा कि क्राइस्टचर्च का अपराध एक अलग और चौंकाने वाला आतंकवादी कार्य है जिसने एक सुरक्षित स्थान पर नमाज़ के लिऐ इकट्ठा होते समय में न्यूजीलैंड के नागरिकों के एक समूह को निशाना बनाया: "हमले के पीछे की विचारधारा, एक निंदा की विचारधारा और अस्वीकार्य है।
उन्होंने आगे कहा: "हम दफन प्रथाओं के बारे में इस्लामी विश्वास की शिक्षाओं को समझते हैं, और पीड़ितों के परिवारों की इच्छाओं का सम्मान करने के लिए मुस्लिम समुदाय के नेताओं के साथ काम कर रहे हैं।"
अज़ान और स्मारक
एरडर्न ने बात जारी रखते हुऐ घोषणा कीः न्यूज़ीलैंड का मीडिया इस हफ्ते शुक्रवार को और क्राइस्टचर्च अपराध गुज़र जाने के एक हफ्ते बाद लाइव एज़ान प्रसारित करेगा, और इसके बाद दो मिनट का मौन भी रखा जाएगा, और उसके बाद समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्व के कई नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री ने यह स्वीकार करते हुए कि इस देश में एक अल्पसंख्यक की विचारधारा हाल की अपराध जैसी है, बल दिया: देश के अधिकारी एक शांतिप्रिय राष्ट्र के रूप में न्यूजीलैंड की शांति और प्रतिष्ठा को बनाए रखने और विभिन्न जातियों व समुदाय को गले लगाने के लिए जिम्मेदार होंगे।
न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री ने क्राइस्टचर्च अपराध करने वाले को इस अपराध के होते ही आतंकवादी कहने के संबंद्ध कहा कि मुसलमानों के खिलाफ़ यह आतंकवाद का प्रत्यक्ष और जानबूझकर किया गया कार्य था।
एर्डन ने अंत में, इस घोषणा के साथ कि न्यूजीलैंड सरकार हथियारों के स्वामित्व कानूनों में संशोधन करेगी क्योंकि अब बहुत अंतराल है कि जिसे क्राइस्टचर्च मस्जिदों के अपराधों के लिऐ इस्तेमाल किया गया है, इस बात पर जोर दिया कि देश में वैध उद्देश्यों के लिए हथियारों के मालिक, नियमों में संशोधन का समर्थन करेंगे।
3799215
captcha