IQNA

फ्रांस में एक मस्जिद पांच महीने बाद फिर से खुल गई

16:15 - May 17, 2022
समाचार आईडी: 3477334
तेहरान(IQNA)फ्रांस के ब्यूवैस की मस्जिद, जिसे कथित तौर पर चरमपंथी उपदेश देने के लिए फ्रांसीसी सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था, कुछ शर्तों के तहत पांच महीने बाद फिर से खुल गई है।

यूरोन्यूज के अनुसार, उत्तरी फ्रांसीसी शहर ब्यूवैस में मस्जिद को फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डारमैन के दावे के बाद कि फ्रांसीसी मूल्यों के विपरीत चरमपंथी उपदेशों के लिए मस्जिद का इस्तेमाल किया जा रहा है, पांच महीने पहले बंद कर दिया गया था।
 
लेकिन अब उत्तरी फ्रांस में आमीन जिला प्रशासनिक अदालत के प्रमुख ने मस्जिद को अस्थायी रूप से फिर से खोलने का आदेश दिया है।उनके अनुसार, मस्जिद के इमाम को निकाल दिया गया और सोशल नेटवर्क पर मस्जिद के उपदेशों का प्रकाशन बंद कर दिया गया और मस्जिद की कार्यप्रणाली में सुधार किया गया।
 
फ़्रांस की राजधानी से 100 किमी उत्तर में 50,000 लोगों पर मुश्तमिल यह शहर बुवेट में यह मस्जिद, एक दिन में 400 से अधिक उपासकों की मेजबानी करती थी। वाज़ शहर में जारी एक फैसले के अनुसार इसे दिसंबर के अंत में बंद कर दिया गया था,  इस बहाने कि जमाअत के इमाम एडी लुकोक ने वहां चरमपंथी उपदेश दिए थे।
 
इस आदेश में आया था कि मस्जिद में दिए गए उपदेश जिहाद और नफ़रत का आह्वान करते हैं, खासकर यहूदियों, ईसाइयों या समलैंगिकों के खिलाफ।
 
पंद्रह दिन पहले, फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने सी न्यूज को बताया कि मस्जिद ने ईसाइयों, समलैंगिकों और यहूदियों के खिलाफ लड़ाई का आह्वान किया था।
 
मस्जिद को चलाने वाले एसोसिएशन के वकीलों ने मस्जिद के फिर से खुलने का स्वागत किया और इस फ़ैसले में कई बार देरी पर अफसोस जताया।
 4057682

captcha